हिंदी
ट्रप की सुरक्षा में फिर चूक (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास शनिवार को एक हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर घायल हो गया, जबकि किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार घायल संदिग्ध हमलावर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
गोलीबारी की घटना के बाद व्हाइट हाउस परिसर में अफरातफरी मच गई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट और एफबीआई की टीम तुरंत एक्टिव हुए और पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया।
फायरिंग की घटना के बाद यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस की स्नाइपर टीमें व्हाइट हाउस की छत पर तैनात दिखाई दीं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक किसी भी सुरक्षा खतरे की स्थिति में यह एक मानक सुरक्षा प्रतिक्रिया मानी जाती है, जिसमें स्नाइपर टीमों को ऊंचे स्थानों पर तैनात कर पूरे परिसर को सुरक्षित किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी सीक्रेट सर्विस 17 स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू नॉर्थवेस्ट के पास हुई। यह इलाका व्हाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर स्थित है।
जिस वक्त यह सुरक्षा चूक हुई उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वह उस समय ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सऊदी अरब, यूएई और इजरायल के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ओवल ऑफिस से फोन पर बातचीत कर रहे थे।
घटना के बाद हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंट व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन इलाके में गश्त करते दिखाई दिए। सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम को भी बंद कर दिया गया। सीक्रेट सर्विस ने पूरे नॉर्थ लॉन को खाली करा लिया।
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एफबीआई की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस की मदद कर रही है।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक महीने पहले भी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलियां चलने से हड़कंप मचा था। उस मामले में आरोपी शॉटगन लेकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था और उस पर ट्रंप की हत्या की कोशिश का केस चल रहा है।
Location : New Delhi
Published : 24 May 2026, 5:50 AM IST
No related posts found.