तमाशबीन बनी सड़क, बीच में चलता रहा खूनी खेल: हाथरस में कहासुनी के बाद युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

हाथरस में आगरा रोड स्थित बस स्टैंड के पास मामूली कहासुनी के बाद स्कूटी सवार व्यक्ति को दो युवकों ने सड़क पर पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 September 2026, 4:33 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के आगरा रोड स्थित बस स्टैंड के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों युवकों ने व्यक्ति को सड़क पर घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

भीड़ ने किसी तरह व्यक्ति को बचाया

मारपीट होते देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने किसी तरह दोनों युवकों से व्यक्ति को बचाया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

एक डीएम की विदाई, दूसरे की एंट्री: हाथरस में अतुल वत्स को भावभीनी विदाई, सत्य प्रकाश पटेल ने आते ही बताया अपना फोकस

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिस समस्या से सालों से जूझ रहे थे हाथरस के किसान, उसका हल निकला कुछ इस अंदाज में कि जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े तथ्य

पुलिस घटना की परिस्थितियों और मारपीट में शामिल युवकों की पहचान से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Hathras

Published :  26 September 2026, 4:33 PM IST

Related News

Advertisement