हिंदी
विक्की कौशल का खतरनाक और इंटेंस लुक वायरल (Img: @vickykaushal09)
Mumbai: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Love & War’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के किरदारों से जुड़े नए-नए पोस्टर जारी कर मेकर्स दर्शकों की एक्साइटमेंट को और हवा दे रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब फिल्म के तीसरे मुख्य किरदार विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का अपना पहला पोस्टर शेयर किया। अभिनेता का अंदाज़ काफी गंभीर और रहस्यमयी लग रहा है; उनके चेहरे पर गुस्सा, आंखों की गहराई और रेट्रो स्टाइल उनके किरदार को और भी दिलचस्प बनाते हैं।
पोस्टर में विक्की गंभीर भाव के साथ लाइटर और सिगरेट पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक ने फैंस के बीच फिल्म में उनके किरदार की गंभीरता को लेकर उत्सुकता जगा दी है।
पोस्टर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, "नजरें मिलेंगी, पर हटेंगी नहीं"। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War को भी टैग किया। हालांकि यह सिर्फ पहला लुक है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि आने वाले पोस्टरों में उनके किरदार की और भी पूरी झलक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- “चेहरे पर शिकन तक नहीं…” रणबीर कपूर का ये अंदाज देख चौंक जाएंगे आप, ‘Love & War’ का दूसरा पोस्टर OUT
इससे पहले रणबीर कपूर के दो अलग-अलग लुक और आलिया भट्ट का कैबरे-थीम वाला पोस्टर जारी किया गया था। आलिया के लुक की सोशल मीडिया पर क्लासिक फिल्मों के यादगार किरदारों से तुलना भी की गई थी।
यह भी पढ़ें - रुतबा, रौब और खूनी जुनून! ‘Love & War’ का फर्स्ट लुक आउट, रणबीर के इस धांसू अंदाज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
वहीं, फैंस विक्की कौशल के पोस्टर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की है और कहा है कि यह भंसाली के शानदार सिनेमैटिक स्टाइल के साथ कितनी अच्छी तरह मेल खाता है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘Love & War’ 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
Location : Mumbai
Published : 26 September 2026, 1:41 PM IST
Topics : Bollywood News entertainment news Love & War movie Sanjay Leela Bhansali Vicky Kaushal poster