हिंदी
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह
Raebareli: रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में 2 तारीख की रात को हरिओम वाल्मीकि नामक एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को ग्रामीणों ने चोर समझकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौके से तत्काल 5 लोगों को जेल भेज दिया। जिनमें वैभव सिंह, सहदेव पासी, विजय मौर्य और सुरेश कुमार मौर्य व विजय कुमार को उसी दिन गिरफ्तार किया था।
Raebareli Attack: रायबरेली कोर्ट परिसर में पति का पत्नी पर गंडासे से जानलेवा हमला
पुलिस ने बाद मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे मुख्य मूकदर्शक शिव प्रसाद अग्रहरि, शिवम, लल्ली पासी और उसका साथी शामिल हैं। अब तक कुल 9 गिरफ्तारियां हुई हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर 10-15 अन्य लोगों की पहचान की गई है। इन सबकी पहचान पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद पता की थी।
पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस गंभीर कार्रवाई करने का इरादा रखती है। जिसमें गैंगस्टर एक्ट और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई भी शामिल है। मृतक के परिवार और फतेहपुर पुलिस से लगातार संपर्क बना हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मृतक हरिओम वाल्मीकि को ग्रामीण नहीं जानते थे और न ही उसकी जाति। हत्या में शामिल लोग विभिन्न जातियों के थे और पुलिस निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार का तनाव न फैले। हम फतेहपुर पुलिस के संपर्क में हैं।
Raebareli News: दशहरा मेले में अचानक गिरा विशाल पेड़, मची अफरा-तफरी; कई घायल
उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है और गाँव वालों की मदद से उनकी पुष्टि की जा रही है। टीमें गाँव-गाँव जाकर लोगों के नाम, पते और फोन नंबर प्राप्त कर गिरफ्तारियाँ कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उन लोगों पर नजर रखी जा रही है जो अफवाहें फैला रहे हैं और उन्हें जातिगत रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिकारियों का भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा रहा है।
Location : Raebareli
Published : 8 October 2025, 12:07 AM IST
Topics : arrested crime news Dalit youth Police Action Raebareli