Raebareli Attack: रायबरेली कोर्ट परिसर में पति का पत्नी पर गंडासे से जानलेवा हमला

तलाक के मामले में कोर्ट आई एक विवाहिता के ऊपर उसके पति ने ही जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं उसे बचाने दौड़े एक अधिवक्ता भी चोटिल हुए हैं। घटना से अदालत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Raebareli: रायबरेली जनपद न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कानपुर देहात के रहने वाले पति मिथुन ने अपनी पत्नी सीमा पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। महिला अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट आई थी। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं उसे बचाने दौड़े एक अधिवक्ता भी चोटिल हुए हैं। घटना से अदालत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

​क्या है पूरा मामला

​यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जनपद न्यायालय की है। अमेठी जनपद के जायस कस्बे में स्थित पूरे कुमेदान का पुरवा की रहने वाली महिला सीमा की शादी लगभग 9 साल पहले मिथुन से हुई थी। पिछले ढाई साल से दोनों अलग रह रहे थे और उनका विवाद चल रहा था। सीमा अपने अधिवक्ता से मिलने और तलाक के कागजात तैयार करवाने के लिए आज गुड़गांव से आई थी। महिला के दो छोटे बच्चे वैष्णवी (8 वर्ष) और विष्णु (5 वर्ष) हैं। महिला के अधिवक्ता अमर प्रकाश वर्मा ने बताया कि जब तलाक के कागजात बनाए जा रहे थे, तभी पति मिथुन पीछे से आया और गंडासे से पत्नी सीमा के गला और सर पर हमला कर दिया।

UP Crime: रायबरेली का संगम अस्पताल फिर आया चर्चा में, अस्पताल से उगाही का प्रयास हुआ उजागर

​बचाव में अधिवक्ता भी हुए घायल

​अचानक हुए इस हमले से सीमा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को बचाने के प्रयास में एक अधिवक्ता भी चोटिल हो गए। घटना से पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति मिथुन को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

​महिला की हालत गंभीर

UP News: रायबरेली में युवक की हत्या पर कांग्रेस ने बाबा की सरकार को घेरा, जानें पूरी खबर

​गंभीर रूप से घायल महिला सीमा को तुरंत वकीलों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. वैभव शुक्ला ने बताया कि सीमा नाम की महिला आई है, जिसके सर पर गंभीर चोट है। उसका इलाज किया जा रहा है। ​इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। वही इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि कानपुर के रहने वाले मिथुन को हिरासत में ले लिया गया है उसने कोर्ट में महिला को घायल कर दिया था। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 6 October 2025, 5:26 PM IST