हिंदी
मेले में गिरा पेड़
Raebareli: रायबरेली में बड़ी घटना टल गई है। यहाँ एक मेले में अचानक हुई बारिश से पेड़ की डाल गिर गई। डाल की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला डीह थाना इलाके के साकेत नगर का है। यहाँ रामलीला मैदान में दशहरा मेला के दौरान अचानक बारिश से पेड़ की डाल गिर गया। घटना के समय मैदान में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पेड़ गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Raebareli News: सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा; राजस्व विभाग ने लिया ये एक्शन
डाल की चपेट में आकर दो पुरुष व चार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायल लोगों को स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीह एसओ व सीओ यादवेन्द्र व एसडीएम चंद्र प्रकाश ने घायलों को तुरंत सीएचसी डीह रवाना किया।
Raebareli News: महिला ने फैलाई झूठी चोरी की अफवाह; अब हो गया ये पुलिस एक्शन
यहाँ दो पुरुष व एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।
Location : Raebareli
Published : 7 October 2025, 11:19 PM IST
Topics : Carnival injured Raebareli Tree Collapse UP News