हिंदी
Auraiya: औरैया में इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया।
मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मर्यादा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बेटी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश की बेटी हैं।
सांसद ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई (Strict Legal Action) की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस अभद्र टिप्पणी के पीछे है, उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।
जितेंद्र दोहरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मिलकर औरैया में धरना-प्रदर्शन (Protest) करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोपी को जेल भेजने की मांग दोहराई।
इस दौरान उनके साथ मौजूद अन्य वरिष्ठ सपा नेताओं ने भी इस बयान का समर्थन किया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्रता को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
Location : Auraiya
Published : 11 June 2026, 6:21 PM IST