हिंदी
Maharajganj: महराजगंज जिले में आज से तीन दिवसीय "महराजगंज महोत्सव 2025" का भव्य आगाज हो चुका है। यह कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में हो रहा है। जिसे जिले की कला, संस्कृति, विज्ञान और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जबकि शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री औपचारिक उद्घाटन करेंगे। पहले दिन की शाम संगीत और मनोरंजन से भरपूर रहेगी। सायं 7:30 बजे सुप्रसिद्ध गायक असित त्रिपाठी अपने गीतों से समां बांधेंगे और रात 9 बजे यूफोरिया बैंड अपनी जोशीली प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान प्रदर्शन से हुई, जहां स्कूली बच्चों ने रॉकेट लॉन्च कर सबका मन मोह लिया। कॉलेज परिसर में 13 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है।
हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और विज्ञान प्रदर्शनी इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। आने वाले दिनों में कुमार सत्यम और अंकित तिवारी के लाइव शो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। महराजगंज इन तीन दिनों तक कला और संस्कृति के उत्सव में डूबा रहेगा।
Location : Maharajganj
Published : 31 October 2025, 4:33 PM IST
Topics : Cultural Programme Jawaharlal Nehru College Maharajganj Mahotsav 2025 Maharajganj News Science Exhibition