आज से महराजगंज महोत्सव का रंगारंग आगाज; कला, संस्कृति और संगीत से गुंजेगा शहर का आकाश
महराजगंज जिले में आज से तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में हुआ। यह आयोजन जिले की कला, संस्कृति और विज्ञान का संगम साबित होगा। पहले दिन असित त्रिपाठी और यूफोरिया बैंड अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झुमाएंगे।