

भारतीय किसान मंच और भारतीय गौ सेवा परिषद की रथ यात्रा रायबरेली पहुंची। यात्रा का उद्देश्य गौशालाओं में हो रहे भ्रष्टाचार और किसानों को हो रही खाद समस्या पर रिपोर्ट तैयार करना है, जो मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय को दी जाएगी।
Raebareli: भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में गौ सम्मान रथ यात्रा रायबरेली पहुंची। यह यात्रा प्रदेशभर में चल रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य गौशालाओं में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार और किसानों को हो रही खाद समस्या को उजागर करना है।
भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि यात्रा का मकसद गौशालाओं के अंदर हो रहे भ्रष्टाचार को सामने लाना और इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार करना है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय को भेजा जाएगा। इसके अलावा, किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं, और इसके समाधान के लिए एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट में किसानों की समस्याओं और उनका समाधान प्रस्तुत किया जाएगा।
रायबरेली में किसान और गौ सम्मान रथ यात्रा का आगाज, भ्रष्टाचार और समस्याओं की पोल खुलेगी पोल
तिवारी ने यह भी बताया कि गौवंशों से संबंधित मामलों की सुनवाई वर्तमान में उच्च न्यायालय में चल रही है। इस रथ यात्रा के दौरान जिले में जिला कार्यकारणी का गठन भी किया गया है, ताकि जिले के किसानों और गौसेवकों की समस्याओं को उचित तरीके से उठाया जा सके। रथ यात्रा के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और गौ सेवकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया और उन्हें इस मुद्दे पर जागरूक किया गया। इस अभियान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।