Video: विकास नगर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, नीरू देवी ने किया नेतृत्व

विकासनगर विधानसभा के हरबर्टपुर में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों स्थानीय निवासी शामिल हुए। यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर कई प्रमुख मार्गों से होते हुए मिलन पैलेस पर संपन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति के गीत, नारे और झांकियों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया। नीरू देवी ने इसे एकता और गर्व का प्रतीक बताया और युवाओं को प्रेरित किया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 August 2025, 1:42 PM IST
google-preferred

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 12 August 2025, 1:42 PM IST