हिंदी
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से दिन और रात दोनों समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि प्रदेशभर में अभी बारिश या पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तौर पर तापमान में तेज गिरावट बारिश के बाद ही महसूस होती है।
उत्तराखंड में सर्दी का असर बढ़ा
Uttarakhand: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से दिन और रात दोनों समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि प्रदेशभर में अभी बारिश या पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तौर पर तापमान में तेज गिरावट बारिश के बाद ही महसूस होती है। जब तापमान शून्य के आसपास पहुंचता है, तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना होती है।
नैनीताल में सोमवार की सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हल्के बादल छा गए, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हुई। रात में तापमान गिरने के कारण पाले की सफेद मोटी परत जम गई। वर्तमान में नैनीताल का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नैनीताल वासियों का मानना है कि इस बार जल्द ही बर्फ गिरने की संभावना है।
इस बार नवंबर की शुरुआत से अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में केवल एक-दो हल्की बर्फबारी हुई है। आमतौर पर इसी समय हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिससे मैदानी जिलों में भी ठंड का असर महसूस होता है। लेकिन मानसून के बाद पर्याप्त बारिश न होने के कारण तापमान अभी बर्फबारी के अनुकूल स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।
प्रदेश में फिलहाल सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन बारिश और बर्फबारी का इंतजार जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जब तक तापमान और गिरता नहीं और बारिश नहीं होती, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना सीमित रहेगी।
Lal Qila Blast के उत्तराखंड से जुड़े तार; NIA ने मौलवी समेत तीन को किया गिरफ्तार
हालांकि ठंड के बढ़ने से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है, लेकिन वास्तविक बर्फबारी और भारी बारिश का इंतजार अभी जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही बारिश होगी और तापमान शून्य के आसपास पहुंच जाएगा, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला तेज़ होगा। फिलहाल उत्तराखंड के लोग हल्की ठंड और पाले का सामना कर रहे हैं और सर्दियों की असली मार अभी आने वाली है।