Weather Update in Uttarakhand: उत्तराखंड में इस तिथि को दस्तक देगा मानसून

उत्तराखंड में मानूसन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 June 2025, 8:35 PM IST
google-preferred

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में के अनुसार मानसून का असर सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने के लिए मिलेगा। इससे पूर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का क्रम भी जारी रहेगा।

IMD के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 19 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है।

ऐसे में मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है। मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

देहरादून में इस पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दिनभर में दो दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 0.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से घटकर 24 डिग्री रहने की संभावना है।

बता दें कि प्री मानसून की बारिश से एक बार फिर प्रदेश में जगह जगह नदी नाले उफान पर हैं। मानसून आने के बाद प्रदेश में फिर से अलर्ट रहने पर जोर दिया जा रहा है। इन दिनों उत्तराखंड में चार धाम समेत कई धार्मिक यात्राएं और पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में मानसून को देखते हुए यात्रा को मौसम देखकर ही करने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को केदारनाथ पैदल मार्ग और पूर्णागिरी धाम के पास गदेरे उफान पर आने से यात्री परेशान रहे।

हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है। मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। देहरादून में इस पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 19 June 2025, 8:35 PM IST