हिंदी
उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज (सोर्स- गूगल)
Dehradun: उत्तराखंड का मौसम पिछले कुछ दिनों से बदलता हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ों में जहां बर्फबारी और वर्षा के कारण ठंड बढ़ी है, वहीं मैदानों में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। गुरुवार को देहरादून के मौसम में बदलाव देखा गया।
सुबह का समय चटक धूप और बादल दोनों का मिश्रण बना रहा, जिससे दिन के वक्त गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन ठंडी हवाएं भी चल रही थीं। इससे दिन के समय भी सर्दी का अनुभव हुआ।
पिछले दिनों कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में वर्षा और ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में, कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है।
लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। देहरादून जैसे मैदानी इलाकों में दिन के वक्त धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में कई दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सर्दी की स्थिति बनी हुई है। देहरादून और आसपास के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है।
उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज
मौसम विभाग ने बताया है कि 1 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव आ सकता है और पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
UP Weather Update: बिन मौसम बारिश से ठंड ने दी दस्तक, झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं बादल भी मंडरा सकते हैं, जिससे सर्दी का अहसास हो सकता है। दिन के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Location : Dehradun
Published : 31 October 2025, 10:04 AM IST