

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। देहरादून में चटक धूप के बीच गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं की संभावना बताई है।
उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच बारिश का अनुमान (सोर्स-गूगल)
Dehradun: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंडी हवाओं और आंशिक बादलों ने ठंडक का एहसास बना रखा है। पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड का सामना हो रहा है।
आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बारिश के बाद राज्य का मौसम ठंडा हो जाएगा।
Weather Update: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की आहट, जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट
मिली जानकारी के अनुसार, मौसम साफ होने के साथ ही चारधाम यात्रा में भी रफ्तार आ गई है। इस साल केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख को पार कर चुकी है।
उत्तराखंड में ठंडक बरकरार (सोर्स- गूगल)
देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडक का सामना होगा।
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। देहरादून में भी तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है, जबकि ठंडी हवाएं महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
Pithoragarh News: आशीष भटगांई ने संभाला पिथौरागढ़ के DM का कार्यभार, जनता के कार्य को दी प्राथमिकता
देहरादून में मौसम साफ होने के बावजूद चटक धूप और आंशिक बादल छाए रहते हैं। बता दें कि इससे दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होती है, जबकि रात और सुबह की ठंडक में इजाफा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह ठंड आगे और बढ़ सकती है।