उत्तराखंड में धामी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, विधायकों की सक्रियता से गर्माया सियासी माहौल

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच विधायकों की दिल्ली-दून दौड़ तेज़ हो गई है। पांच खाली मंत्री पदों को भरने की तैयारी में पार्टी नेतृत्व और विधायक सक्रिय हो गए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 August 2025, 10:27 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। राजधानी देहरादून से लेकर दिल्ली तक भाजपा विधायकों की दौड़ ने साफ संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार क्षेत्रीय संतुलन और परफॉर्मेंस के आधार पर मंत्रियों का चयन किया जाएगा।

विधायकों की सक्रियता

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने वालों की लंबी कतार रही। रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट, घनसाली से विधायक शक्तिलाल शाह और टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम से मुलाकात की। वहीं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।

इससे पहले सोमवार को भी कई विधायक मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। माना जा रहा है कि ये सभी मंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर नेतृत्व के समक्ष अपना पक्ष रख रहे हैं।

हल्द्वानी में चरस तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी से 497 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

पांच पद हैं रिक्त

वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत केवल 6 मंत्री हैं जबकि मंत्रिमंडल में कुल 11 पद होते हैं। यानी अब भी 5 मंत्री पद रिक्त हैं। विपक्ष भी सदन में इन रिक्त पदों को लेकर सवाल उठाता रहा है। हाल ही में भराड़ीसैंण सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को विपक्ष ने जोरशोर से उठाया था।

क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान

पार्टी के भीतर चर्चा है कि इस बार मंत्रिमंडल में गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों को समान प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जाएगी। हालांकि कुमाऊं क्षेत्र के दो विधायकों को मौका मिलने की संभावना है, लेकिन फोकस गढ़वाल पर ज्यादा हो सकता है।

परफॉर्मेंस भी बना पैमाना

मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर भी मंथन जारी है। जिन वर्तमान मंत्रियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, उन्हें हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री धामी इस बार ज्यादा सतर्कता और रणनीति के साथ मंत्रिमंडल का गठन करना चाहते हैं ताकि आगामी चुनावों से पहले सरकार की छवि और मज़बूत हो सके।

Haridwar: सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास पहुंचे रानीपुर विधायक आदेश चौहान, इन मुद्दों को उठाया

बीजेपी नेतृत्व की निगाहें

पार्टी के बड़े नेता भी यह संकेत दे चुके हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। भाजपा हाईकमान के साथ मुख्यमंत्री की कई दौर की बातचीत हो चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व भी मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की रणनीति बना रहा है।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 27 August 2025, 10:27 AM IST

Advertisement
Advertisement