हिंदी
दो आरोपी गिरफ्तार (img: Dynamite News)
Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शनि बाजार रोड स्थित हुसैनी बैंकट हॉल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को हुसैनी बैंकट हॉल के संचालक मो. अमान ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि बैंकट हॉल के दोनों गल्ले तोड़कर उनमें रखी करीब 80 हजार से एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा पीछे स्थित मैरिज हॉल से तीन एसी के आउटर भी चोरी किए गए थे।
ये भी पढ़ें: Fatehpur Blast: पलक झपकते ही ढह गया दो मंजिला मकान, तीन लोगों ने दी मौत को मात; फतेहपुर हादसे की पूरी कहानी
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने सुरागरसी और पतारसी के बाद 27 सितंबर को गोला बायपास रोड पर हिमालयन स्कूल के सामने पुलिया के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौ. तौफीक (25) निवासी इंद्रानगर, बनभूलपुरा और मौ. मुस्तफा (26) निवासी छोटी रोड, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन इन्वर्टर एसी आउटर, ब्लू स्टार कंपनी तथा 15,600 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई।
Location : haldwani
Published : 28 September 2026, 7:58 PM IST