हिंदी
ढेला रेंज में हाथी के साथ सेल्फी पड़ी भारी
Ramnagar: रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में वन्यजीवों के प्रति लापरवाही एक बार फिर सामने आई है,जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचे एक टस्कर हाथी के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा फोटो और वीडियो बनाना लगभग जानलेवा साबित हो गया था, यह पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड की गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब ढेला रेंज की सड़क पर एक हाथी जंगल से निकलकर कुछ देर तक खड़ा रहा। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दो युवक हाथी को देखकर रुक गए और उसके काफी नजदीक जाकर फोटो व वीडियो बनाने लगे। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग युवकों को हाथी से दूरी बनाए रखने और उसे परेशान न करने की लगातार चेतावनी दे रहे थे। इसके बावजूद दोनों युवक नहीं माने और हाथी के बेहद करीब पहुंचते रहे।
लगातार छेड़छाड़ और नजदीकी गतिविधियों से हाथी अचानक आक्रामक हो गया। गुस्साए टस्कर ने चिंघाड़ते हुए बाइक सवार युवकों की ओर दौड़ लगा दी और कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया। गनीमत रही कि दोनों युवक समय रहते बाइक लेकर वहां से भाग निकले, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि जरा सी भी चूक होती तो यह घटना गंभीर जान-माल के नुकसान में बदल सकती थी।
Badaun Crime: बदायूं में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, पति पर आरोप; जानिये पूरा मामला
इस घटना के सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अधिवक्ता मदन मेहता द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया गया, जिसके बाद लोगों के बीच इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अधिकांश लोग इसे वन्यजीव सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही का उदाहरण बता रहे हैं।
उत्तराखंड़ के रामनगर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं हाथी के सेल्फी लेना भारी पड़ गया। #Viralvideo #UttarakhandNews #CrimeNews pic.twitter.com/swrBDqPDMs
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 9, 2026
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के एसडीओ अमित ग्वासिकोटी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के दोनों ओर यातायात को तुरंत रोक दिया गया। जब हाथी जंगल की ओर वापस चला गया, तब जाकर यातायात को पुनः सुचारू किया गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक घटना के बाद मौके से जा चुके थे और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एसडीओ ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही न करें। वन्यजीवों के व्यवहार में लगातार बदलाव आ रहा है और उन्हें परेशान करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही मानव और पशु दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इस खबर को 400 शब्द में लिखो सब हेडिंग के साथ
Location : Ramnagar
Published : 9 February 2026, 5:05 PM IST
Topics : Ramnagar News Uttarakhand News Viral video