हिंदी
हर्बटपुर चौक पर बड़ा हादसा टला
Dehradun: रविवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि दिल्ली से अंबाड़ी लौट रहा एक परिवार हर्बटपुर चौक से आगे त्यागी टावर के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और कार तेज़ी से सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे।
देहरादून में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज़ रफ्तार कार, दो गंभीर घायल
घटना में दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बाकी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुँचे और घायलों को बाहर निकाला।
यमुनोत्री राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला!
दिल्ली से अंबाड़ी लौट रही एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे का कारण नींद की झपकी बताया जा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। #RoadSafety #CarAccident #DehradunNews pic.twitter.com/Su3RcJzd3O
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 14, 2025
तत्परता दिखाते हुए सभी को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले चालकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। खासकर जब आप थककर यात्रा कर रहे हों, तो पर्याप्त आराम लें ताकि ऐसी लापरवाही जानलेवा न हो।
रामनगर में बड़ा सड़क हादसा: ढिकुली के पास बस पलटी, छह घायल, दो गंभीर
लंबी यात्रा के दौरान अगर नींद का असर हो, तो कार रोककर कुछ देर आराम करना चाहिए। यह छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है।
Location : Dehradun
Published : 14 September 2025, 2:45 PM IST