Rudraprayag Leopard Attack: सिंद्रवाणी में गुलदार के शिकार हुए मासूम के परिजनों से मिले डीएम, अफसरों को दिए ये फौरी निर्देश

उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार ने आतंक मचा रखा है। आये दिन गुलदार के हमले की खबर सुनाई दे रही है। क्षेत्र के लोग दहशत में जी रहे थे। घटना से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल था। शासन-प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने में नाकाम साबित हो रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 February 2026, 6:01 AM IST
google-preferred

Rudraprayag: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में वन्य जीव संघर्ष की घटनाऐं आये दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा लग रहा है कि मानो खूंखार वन्य जीवों के हमले उत्तराखंडवासियों के लिए अभिशाप बन गया है। ताजा मामले में मंगलवार को विकासखंड अगस्त्यमुनि अंतर्गत ग्राम सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) में गुलदार ने एक मासूम को अपना निवाला बना दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा है।

गुलदार के हमले से मृतक पांच वर्षीय बालक के पीड़ित परिजनों से बुधवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस विषम परिस्थिति में धैर्य एवं हौसला बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने परिवार की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर गांव में ही सुरक्षित स्थान पर परिवार के विस्थापन की भी व्यवस्था किए जाने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि मृतक बालक की माता के बैंक खाते में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते जिलाधिकारी प्रतीक जैन

डीएम ने मृतक बच्चे की दो बहनों को राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा का लाभ दिलाने तथा मृतक के दादा-दादी को वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने गांव एवं सड़क किनारे उगी झाड़ियों के तत्काल कटान के निर्देश दिए। गांव में आज ही पांच सोलर लाइट स्थापित कराई गई हैं तथा आवश्यकता अनुसार और लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गांव के आसपास घेरबाड़ (फेंसिंग) कराने के भी निर्देश दिए गए।

गुलदार की धरपकड़ के लिए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की राय को शामिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर 3 पिंजरे लगाए गए हैं तथा 5 ट्रैप कैमरों सहित आधुनिक उपकरणों की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग की गश्ती टीम क्षेत्र में निरंतर गश्त कर रही है। इसके अतिरिक्त वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो आगामी 4-5 दिनों तक क्षेत्र में रहकर गुलदार की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे।

शोक में डूबे पीड़ित परिजन

Nainital News: हल्द्वानी में भाई ने भाई की ली जान, चार घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा

गौरतलब है कि मंगलवार देर सायं सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) निवासी दक्ष पुत्र हेमंत बिष्ट, उम्र लगभग 5-6 वर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में 7 अलग-अलग टीमों द्वारा गहन सर्च अभियान चलाया गया। रात्रि लगभग 11 बजे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

गुलदार को पकड़ने की कवायद तेज

सर्च अभियान में एसडीओ वन देवेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में वन विभाग की 3 टीमें (कुल 20 कर्मी) लगातार मौके पर तैनात है। इसके अतिरिक्त डीडीआरएफ की 2 टीम, एसडीआरएफ की 1 टीम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। कुल मिलाकर वन विभाग के 20 कर्मी, डीडीआरएफ व एसडीआरएफ के 14 कर्मी, जिला प्रशासन के 6 कर्मी एवं पुलिस बल सर्च अभियान में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया ।

नैनीताल में प्रशासनिक टकराव से मचा हड़कंप, नगर पालिका और विभाग आमने-सामने

डीएम ने ग्रामीणों से की ये अपील

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों की संभावित गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन व वन विभाग को दें।

Location : 
  • Rudraprayag

Published : 
  • 5 February 2026, 6:01 AM IST

Advertisement
Advertisement