Nainital: सीएम धामी पहुंचे जमरानी बांध परियोजना, निरीक्षण के दौरान अफसरों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरोंको समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के निर्माण के निर्देश दिए। यह बांध नैनीताल जिले की गोला नदी पर बनाया जा रहा है। परियोजना से क्षेत्र के लोग कई उम्मींदे लगा बैठे हैं।

Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नैनीताल जिले में गोला नदी पर बनाए जा रहे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की जानकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों से ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग किया और पर्यावरणीय व तकनीकी चुनौतियों को दूर किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया, जिन्होंने परियोजना में योगदान दिया। परियोजना में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के अलावा अन्य कई विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार योजनाओं को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें धरातल पर लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अड़चन और धनराशि की कमी को रोकावट नहीं बनने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

Amethi: BLO के पति ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

सीएम ने बताया कि जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना सिंचाई और पेयजल की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी। इसके अलावा परियोजना से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग है कि इस परियोजना से विद्युत उत्पादन की भी संभावनाओं पर केंद्र सरकार के साथ बातचीत की जाएगी। परियोजना का लाभ कुमाऊँ के तराई क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के किसानों और निवासियों तक पहुंचेगा।

2029 तक बांध का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक ने बताया कि दो टनलों का निर्माण लगभग 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है। नदी के पानी के डायवर्सन के लिए कॉफर डैम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जून 2026 तक टनल और कॉफर डैम का निर्माण पूरा कर आगामी मानसून में पानी डायवर्ट किया जाएगा। स्थायी बांध का निर्माण तत्परता से शुरू होगा और पूरे कार्य को जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Uttarakhand Bus Accident: देहरादून के पास HRTC की बस खाई में समाई, 4 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

ये अधिकारी और नेेता रहे मौजूद

इस दौरान विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्यमंत्री डॉ.अनिल कपूर डब्बू, भाजपा के स्थानीय और प्रदेश पदाधिकारी, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मन्जूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।

Location : 
  • Nainital,

Published : 
  • 5 February 2026, 4:36 AM IST

Advertisement
Advertisement