पिथौरागढ़ में शीघ्र खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र, सीमांत जिलों को मिलेगी बड़ी राहत
पिथौरागढ़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। अस्थायी केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित होगा, जिससे सीमांत जिलों को पासपोर्ट सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी।