रुड़की को मिला नया उप जिलाधिकारी, देवेंद्र सिंह नेगी ने संभाला कार्यभार

उत्तराखंड के रुड़की में अब जल्द ही सुधार होने वाला है, क्योंकि तहसील में नया उप जिलाधिकारी नियुक्त हुआ है। देवेंद्र सिंह नेगी रुड़की के नए एसडीएम बने हैं।

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रुड़की तहसील कार्यालय में सोमवार को देवेंद्र सिंह नेगी ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रुड़की के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर तहसील के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

नए उप जिला अधिकारी ने की ये अपील
बता दें कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद देवेंद्र सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।

उप जिलाधिकारी ने कहीं ये बड़ी बात
साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रशासन की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना, जनता को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहेगा।

जनता की समस्याओं का शीघ्र करेंगे समाधानः देवेंद्र सिंह
देवेंद्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि वे जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान और फील्ड विजिट के माध्यम से वास्तविक स्थिति का आकलन अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाएंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवेंद्र सिंह से उनसे बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवेंद्र सिंह नेगी के प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए क्षेत्रवासियों को उनसे बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीदें हैं। उनका यह पदभार क्षेत्र में सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

बता दें कि उनकी नियुक्ति उत्तराखंड सरकार के आदेश द्वारा की गई है, जिसमें राज्य के 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य राज्य में प्रशासनिक दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाना है।

कौन है देवेंद्र सिंह नेगी?
देवेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड सरकार में उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह पहले टिहरी गढ़वाल के नरेन्द्रनगर में उप जिला अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा वह आईआईटी जोधपुर में मेटलर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके शोध क्षेत्र में एक्सपेरिमेंटल और कम्प्यूटेशनल इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी, डीएफटी, क्वांटम मैटेरियल्स और मैग्नेटिक मैटेरियल्स शामिल हैं।

Location : 
  • Roorkee

Published : 
  • 25 June 2025, 10:43 AM IST