Road Accident: देहरादून में देर रात बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार और फिर… पढ़ें पूरी खबर

देहरादून की मसूरी रोड पर शिखरफाल के पास शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया, जब तीन लोगों से सवार कार गहरी खाई में जा गिरी। SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा युवक अब भी चट्टान के बीच फंसा है। मौके पर राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 21 March 2026, 12:40 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड़ के देहरादून की मसूरी रोड़ पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब शिखरफाल के पास एक कार अचानक गहरी खाई में गिर गई। कार में दो युवक और एक युवती सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा युवक अब भी चट्टान के बीच फंसा हुआ है। उसकी सुरक्षित निकासी के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया।

रात में मिला हादसे का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मसूरी रोड पर शिखरफाल के नजदीक एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF को अलर्ट किया गया। सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

Budaun News: नशे में टावर पर चढ़ा युवक…डेढ़ घंटे तक हंगामा, आगे जो हुआ…

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने हालात का जायजा लिया तो पता चला कि कार बेहद खतरनाक स्थिति में खाई में फंसी हुई है। रात का समय, गहरी खाई और मुश्किल रास्ता बचाव कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना रहा था। इसके बावजूद टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया

SDRF की टीम ने कठिन परिस्थितियों में पहले कार तक पहुंच बनाई और फिर उसमें फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मेहनत के बाद टीम ने एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों को बाहर निकालने के बाद राहत टीम ने सोचा कि अभियान पूरा हो गया है, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि कार में एक और युवक भी सवार था। इसके बाद मौके पर सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया।

तीसरे युवक को निकालना सबसे बड़ी चुनौती

गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को पता चला कि तीसरा युवक खाई के बीच एक चट्टान में बुरी तरह फंसा हुआ है। उसकी स्थिति बेहद गंभीर और नाजुक बताई जा रही है। सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि जिस जगह युवक फंसा है, वहां तक पहुंचना बेहद जोखिम भरा है। ऊपर से वाहन भी खाई में खतरनाक ढंग से लटका हुआ है, जिससे बचाव अभियान और जटिल हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन से क्रेन मंगवाई जा रही है, ताकि वाहन को स्थिर किया जा सके और युवक तक सुरक्षित तरीके से पहुंचा जा सके।

Muzaffarnagar News: फायरिंग, भागमभाग और फिर… खतौली में पुलिस का बड़ा एक्शन; पढ़ें पूरी खबर

फिलहाल SDRF की टीम मौके पर डटी हुई है और तीसरे युवक को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सफर के दौरान सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि रात के समय पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। पूरे इलाके की नजर अब इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है, और सभी तीसरे युवक के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहे हैं।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 21 March 2026, 12:40 AM IST

Advertisement