हिंदी
रामनगर में संपन्न हुआ करणी सेना का वार्षिक अधिवेशन
Nainital: उत्तराखंड के रामनगर में करणी सेना का वार्षिक अधिवेशन हाल ही में संपन्न हुआ। इस आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवलालपुर चुंगी से एक विशाल ध्वज यात्रा के साथ हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न होने के कारण जनसंख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि इसे लागू किया जाए और दो बच्चों का कानून सुनिश्चित किया जाए। राणा ने यह भी बताया कि उत्तराखंड में हिंदू समाज के लोग लगातार पलायन कर रहे हैं, जो कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से गंभीर समस्या है।
रामनगर में राजस्व टीम पर हमला: महिला पटवारी और कानूनगो के साथ अभद्रता, SDM ने दी चेतावनी
लव जिहाद रोकथाम और मंदिर सुरक्षा पर दिया जोर
संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री राखी करके ने लव जिहाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में इसकी घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिसमें अक्सर नाबालिक किशोरियों को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने सरकार से कड़े कानून बनाने और इसकी प्रभावी रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इसमें नाकाम रहती है तो करणी सेना के कार्यकर्ता स्वयं सक्रिय होकर कार्रवाई करेंगे।
कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन की जिम्मेदारी केवल कानून और सामाजिक मुद्दों तक सीमित नहीं है। संगठन मां, बहनों की अस्मिता की सुरक्षा, मंदिरों और मठों की रक्षा, तथा पुजारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी दायित्व निभाएगा। इसके साथ ही, सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना भी संगठन का मुख्य लक्ष्य है।
रामनगर में विकास प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, लेकिन सरकार अभी भी क्यों हैं चुप?
इस आयोजन का संचालन संगठन के युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावशाली बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और युवा पीढ़ी को सही दिशा में मार्गदर्शन करना है।
Location : Nainital
Published : 28 November 2025, 10:42 AM IST