पौड़ी गढ़वाल में 2003 और 2025 की मतदाता सूचियों से होगा क्रॉस-चेक, जानें क्या है तैयारी का प्लान!

पौड़ी गढ़वाल में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों और बीएलए-2 के प्रशिक्षण एवं समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया।
मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायता केंद्र, ऑनलाइन जांच और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 24 March 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Pauri Garhwal: आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य मकसद पुनरीक्षण प्रक्रिया को सुचारू बनाना और सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देना था। बैठक में सभी तैयारियों की समीक्षा की गई और नोडल अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

राजनीतिक दलों और बूथ स्तरीय एजेंट की भूमिका

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि जिन्होंने अभी तक बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति नहीं की है, वे इसे जल्द से जल्द पूरा करें। बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में अधिक सटीकता आएगी। सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और बीएलए-2 का प्रशिक्षण एक साथ कराया जाए। जिससे सभी कार्मिक अपने कर्तव्य को कुशलतापूर्वक निभा सकें।

तैयारी और क्रियान्वयन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तैयारियां इस तरह की जाएं कि पुनरीक्षण की तिथि घोषित होते ही कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

मतदाताओं के लिए सुविधाएं

मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए हर विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर पर सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इन केंद्रों में मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों और सवालों का समाधान किया जाएगा। साथ ही, इनकी जानकारी का प्रचार-प्रसार बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

Weather Update: पौड़ी गढ़वाल और चमोली में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों और पुलों को भारी नुकसान

मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी अपना नाम देख सकेंगे। राजनीतिक दलों और आम जनता को यह समझाने के लिए फ्लोचार्ट और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मतदाता सूचियों का अद्यतन

सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने बताया कि वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूचियां संबंधित बूथ अधिकारियों को दे दी गई हैं। इससे सूची के मिलान और सत्यापन का काम आसान और सटीक होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न होना चाहिए। इसके लिए अनुभवी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किए जाएंगे।

अमानचित्रित मतदाताओं की पहचान

जिलाधिकारी ने कहा कि अमानचित्रित मतदाताओं को शीघ्र पहचानकर उन्हें सही मतदान केंद्र से जोड़ना जरूरी है। जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

Uttarakhand News: पौड़ी गढ़वाल में नवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बैठक में भागीदारी

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए और प्रक्रिया की सफलता सुनिश्चित करने पर चर्चा की। उपस्थित अधिकारियों में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण आरईएस विनोद जोशी, ईओ नगर पालिका संजय कुमार और राजनीतिक दलों से विनोद नेगी, भरत रावत, अनुज कुमार, राजेंद्र रावत शामिल थे।

Location : 
  • Pauri Garhwal

Published : 
  • 24 March 2026, 4:43 PM IST

Advertisement