Nainital: रामनगर में खेल का मैदान बना चूहों का डेरा, खिलाड़ियों की सुरक्षा से खिलवाड़

जनपद के रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। मैदान में चूहों ने अपना घर बना लिया है। चूहों की बढ़ती संख्या के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना बहुत मुश्किल हो गया है।

Updated : 7 January 2026, 1:01 AM IST
google-preferred

Nainital: रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। मैदान में चूहों की बढ़ती संख्या के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना बहुत मुश्किल हो गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

राज्य स्तरीय टूर्नामेंट होते हैं आयोजित

कॉर्बेट अकादमी के कोच मोहम्मद इसरार अंसारी ने इस समस्या पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि यह मैदान केवल स्थानीय खिलाड़ियों के अभ्यास का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां नियमित रूप से स्थानीय, जिला और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाते हैं।

मैदान में बने गड्ढों के कारण खेल के दौरान गेंद अक्सर उनमें चली जाती है, जिससे खेल बाधित होता है और गेंद ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है। इसका सीधा असर खेल की गुणवत्ता और खिलाड़ियों के अभ्यास पर पड़ रहा है।

खिलाड़ियों के लिए मुश्किल बने गड्ढें

खिलाड़ियों की सुरक्षा भी खतरे में

कोच अंसारी ने कहा कि समस्या केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा भी खतरे में है। मैदान में दौड़ते समय कई बार बच्चों के पैर इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे मोच और अन्य चोटें लग रही हैं। खासकर छोटे बच्चों और नए खिलाड़ियों के लिए यह मैदान अब असुरक्षित होता जा रहा है।

सोनभद्र में युवा मतदाताओं के लिए बड़ी पहल शुरू, प्रशासन ने शुरू किया विशेष पुनरीक्षण अभियान, जानिए क्या होगा फायदा?

राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

कोच अंसारी ने कहा कि इसी मैदान से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य के खिलाड़ियों का करियर प्रभावित हो सकता है।

मैदान की हालत बताते कॉर्बेट अकादमी के कोच मोहम्मद इसरार अंसारी

इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे अपने घरों से पकड़े गए चूहों को मैदान में न छोड़ें, क्योंकि इससे समस्या और अधिक गंभीर होती जा रही है।

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन और एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के स्कूल प्रशासन से मांग की है कि मैदान में बने गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाया जाए और चूहों की समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए।

खौफ में जी रहे थे गांववाले… 18 साल की उम्र में ही करने लगा था अपराध, पढ़ें मुठभेड़ में मारे गए आजम के आतंक की कहानी

वहीं, इस मामले में नगर पालिका रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने कहा कि यह समस्या उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Location : 
  • Ramnagar

Published : 
  • 7 January 2026, 1:01 AM IST

Advertisement
Advertisement