हिंदी
नैनीताल में तिरंगा यात्रा
Nainital: नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी मंडल की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडी परिषद उत्तराखंड के सलाहकार मनोज जोशी, कार्यक्रम संयोजक कविता गंगोला और सह संयोजक राहुल नेगी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में यात्रा पूरे जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। मुख्य बाजार से गुजरते हुए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान नगरवासियों ने भी तिरंगे के साथ भागीदारी निभाते हुए माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है। यह मिशन सिंदूर के पराक्रम और बलिदान को याद करने का प्रतीक है। वहीं मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने इसे देश की एकता और अखंडता के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बताया। यात्रा में नैनीताल भाजपा मंडल के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और नगर की जनता ने इसे सराहते हुए सफल बनाया।
Location : नैनीताल
Published : 14 August 2025, 3:35 AM IST
Topics : bjp Flags Mission Sindoor Nainital Tiranga Yatra