हिंदी
लाइव अपडेट (Img: X)
New Delhi: देश में नीट पेपर लीक का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन बुधवार को भी पुरजोर तरीके से जारी रहा। प्रदर्शन में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल बनी हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक को समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन खत्म नहीं होगा।
दूसरी ओर, संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने सदन से सड़क तक सरकार को घेरा और हंगामे के चलते कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। आसन द्वारा चर्चा की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्य वेल तक पहुंच गए। आज 22 जुलाई को सत्र के दूसरे दिन भी इस मुद्दे पर तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
इस पूरे घटनाक्रम और मानसून सत्र की हर पल की ताजा खबरों के लिए बने रहिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद परिसर में कहा कि यदि छात्रों और युवाओं की आवाज नहीं सुनी गई तो विपक्ष सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
सुरक्षा कारणों से जंतर-मंतर के आसपास के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। DMRC ने यात्रियों के लिए सर्विस अपडेट जारी किया है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी #DelhiMetro #DMRC #JantarMantar #MetroUpdate… pic.twitter.com/Rp3r4QGVlL
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 22, 2026
दिल्ली: PM मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, संसद भवन में हुई मुलाकात#PMModi #SharadPawar #SupriyaSule #Parliament #Delhi #NCP pic.twitter.com/ck40EeePRI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 22, 2026
Service Update
Due to Security reasons Janpath, Rajiv Chowk, Patel Chowk and Central Secretariat metro stations have been closed till further instructions. Interchange facility is available at Rajiv Chowk and Central Secretariat.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच सुरक्षा कारणों से DMRC ने राजीव चौक, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। सेवा बहाल होने का समय फिलहाल तय नहीं है। यात्रियों से घर से निकलने से पहले ताजा अपडेट देखने की अपील की गई है।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग पर कहा, "हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।" फिलहाल याचिका पर तत्काल राहत नहीं मिली।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। सुनवाई की मांग पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा, "हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।" फिलहाल मामले पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी।
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। इसके बाद लोकसभा में जमकर नारेबाजी हुई। लगातार हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: सुरक्षा कारणों के चलते DMRC ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। हालांकि, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा फिलहाल यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दिल्ली हाईकोर्ट की अनुमति के बाद वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किया गया था।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sonam Wangchuk Protest LIVE: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट की अनुमति के बाद सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी बेहतर देखभाल के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट समेत विभिन्न थानों में कुल पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर और मामले भी दर्ज किए जा सकते हैं।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की जायज मांगों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग का जवाब देना होगा। वहीं, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने भी छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।
CJP Protest In Delhi LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध तेज कर दिया।
CJP Protest In Delhi LIVE: सीजेपी ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और दावा किया कि आंदोलन अब पहले से अधिक व्यापक होगा।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रदर्शन पर कहा कि हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे और वहां मौजूद लोग डर गए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
CJP Protest Jantar Mantar LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी संख्या में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग पर अड़े हैं। उधर, विपक्ष भी संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहा है।
Location : New Delhi
Published : 22 July 2026, 10:46 AM IST