क्या कोई भी कर सकता है PM आवास के पास प्रदर्शन? जानें क्यों दिल्ली पुलिस नहीं देती 7 LKM पर प्रदर्शन की इजाजत

दिल्ली में शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े को लेकर मचा सियासी घमासान! जानिए संसद से PM आवास की दूरी, 7 LKM पर विरोध प्रदर्शन के सख्त नियम और दिल्ली पुलिस आखिर कहाँ देती है धरना देने की इज़ाज़त। पूरी खबर यहां पढ़ें

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 July 2026, 9:53 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली की राजनीति इन दिनों सड़कों पर गरमाई हुई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जहां एक तरफ जंतर-मंतर पर विभिन्न दल विरोध जता रहे हैं, वहीं राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के नजदीक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस सियासी हलचल के बीच बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर संसद भवन से प्रधानमंत्री आवास कितनी दूर है और क्या आम या खास नागरिक यहां प्रदर्शन कर सकते हैं?

नो-एंट्री और कड़े सुरक्षा नियम

मौजूदा सुरक्षा इंतज़ामों के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) और उसके आसपास किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की बिल्कुल इज़ाज़त नहीं होती। यह पूरा इलाका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) के तहत आता है। सुरक्षा कारणों से यहाँ लोगों के इकट्ठा होने, पैदल मार्च करने या नारेबाज़ी करने पर पूरी तरह पाबंदी रहती है। यही वजह है कि यहाँ प्रदर्शन करने की कोशिश करते ही पुलिस तुरंत एक्शन लेती है।

‘छात्रों के लिए जूता गंवाना भी मंज़ूर’, रिहाई के बाद भी नहीं थमी राहुल गांधी की शिक्षा क्रांति, जानें क्या है उनकी 3 बड़ी मांगें

कहां मिलती है प्रदर्शन की इजाजत और कौन देता है मंज़ूरी?

दिल्ली में किसी भी तरह की रैली, धरना या सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से लिखित इजाजत लेना कानूनी रूप से अनिवार्य है। आयोजकों को संबंधित ज़िले के पुलिस उपायुक्त (DCP) या नई दिल्ली ज़िला पुलिस कार्यालय में आवेदन देना पड़ता है। बिना पुलिसिया मंज़ूरी के किया गया कोई भी प्रदर्शन गैर-कानूनी माना जाता है।

MPs Protest at PM House: पीएम आवास पर बड़ा बवाल; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसद हिरासत में, पुलिस एक्शन से सियासी तनाव

विरोध के तय ठिकाने

चूंकि संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और PM आवास के पास प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने विरोध जताने के लिए खास जगहें तय की हैं। छोटे और शांतिपूर्ण धरनों के लिए पुलिस की पूर्व मंज़ूरी के साथ जंतर-मंतर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, बड़े राजनीतिक सम्मेलनों और भारी भीड़ वाली रैलियों के लिए रामलीला मैदान तय स्थान है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ MCD से भी अनुमति लेनी होती है।

Location :  New Delhi

Published :  22 July 2026, 9:53 AM IST

Related News

Advertisement