Monsoon Session: संसद में दिखा अनोखा प्रदर्शन, काले कपड़ों में बोले विपक्षी सांसद- आवाज़ दबाने की कोशिश

NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 July 2026, 11:47 AM IST
google-preferred

New Delhi: NEET परीक्षा धांधली और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार की घेराबंदी करने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अनोखे प्रदर्शन का मुख्य मकसद देश के छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिशों के खिलाफ सरकार को कड़ा संदेश देना था।

लाठीचार्ज पर भड़का विपक्ष

विपक्षी सांसदों का यह गुस्सा हाल ही में छात्रों और नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद फूटा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और सैयद नसीर हुसैन ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और विपक्ष के नेताओं पर बर्बरता की गई। बिना नेम टैग वाले संदिग्ध लोगों द्वारा हमला किए जाने पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने पूछा कि क्या छात्रों के हक में आवाज उठाना अब अपराध हो गया है?

Live Update: CJP Protest से Monsoon Session तक हर बड़ी हलचल, जानिए पल-पल का अपडेट

'16 लाख करोड़ का कर्ज माफ, लेकिन छात्रों को लाठियां': प्रियंका का तंज

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार की नीतियों पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 1.4 लाख करोड़ रुपये का शिक्षा बजट होने के बावजूद बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। प्रियंका ने सरकार को 'कायर' बताते हुए साफ किया कि विपक्ष पुलिसिया कार्रवाई से डरने वाला नहीं है।

सरकार की छवि बचाना पुलिस का काम नहीं!: ऋषिकेश डिटेंशन केस में हाईकोर्ट ने खाकी को दिखाया संविधान का आईना

राजाजी मार्ग से स्टेडियम तक घमासान

इससे पहले राजाजी मार्ग से निकले मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम और मंदिर मार्ग थाने भेजा गया। सोनिया गांधी भी नेताओं से मिलने पहुंचीं। विपक्ष अब सीधे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पूरी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग पर अड़ा है।

लोकसभा की कार्यवाही तुरंत स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अपने नोटिस वाले मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। अध्यक्ष ओम बिरला की प्रश्नकाल चलाने की अपील का असर न होने पर सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनटों में स्थगित कर दी गई।

Location :  New Delhi

Published :  22 July 2026, 11:41 AM IST

Related News

Advertisement