हिंदी
करकट में छिपा था जहरीला सांप (Img:
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धानापुर थाना क्षेत्र के धानापुर कस्बे में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, तीन वर्षीय रघुनाथ सेठ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान करकट (टीन व कबाड़ के ढेर) में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। शुरुआत में परिजन घटना को समझ नहीं पाए, लेकिन बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में सांप के काटने की पुष्टि होने पर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने भी इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया।
परिजन आनन-फानन में मासूम को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के इस बयान के बाद परिजनों का दुख और गहरा हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक सपेरे को बुलाया, जिसने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया। बुधवार सुबह नरौली गंगा घाट पर मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Supreme Court का सोनम रघुवंशी को सुझाव, आत्मसमर्पण करो नहीं गुण-दोष पर होगा फैसला
विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर झाड़ियों, करकट और घरों के आसपास छिप जाते हैं। ऐसे स्थानों की नियमित सफाई करें और बच्चों को अकेले ऐसे इलाकों में खेलने से बचाएं। सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना सबसे सुरक्षित उपाय है।
Location : Chandauli
Published : 22 July 2026, 11:57 AM IST
Topics : Chandauli News Child Death snake bite