CJP Protest Hearing in SC: सीजेपी के प्रदर्शन पर बोले CJI- हमारा और अपना समय न करें बर्बाद; तत्काल सुनवाई से किया इनकार

जंतर मंतर पर चल रहे काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

Updated : 22 July 2026, 12:14 PM IST
google-preferred

New Delhi: काकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया।

मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने याचिकाकर्ता को कहा, "हमारा और अपना समय बर्बाद न करें।"

जंतर-मंतर पर जारी इस विरोध-प्रदर्शन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से याचिकाकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट के इस रुख के बाद अब इस मामले पर नियमित प्रक्रिया के तहत ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

Location :  New Delhi

Published :  22 July 2026, 12:06 PM IST

Related News

Advertisement