नरेश पांडे केस में कहानी पलटी, जिस युवती ने की थी पहली शिकायत, वही एक दिन की न्यायिक रिमांड पर

नैनीताल के चर्चित नरेश पांडे प्रकरण में अब ऐसा मोड़ आया है, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है। कभी पहली शिकायतकर्ता रही युवती अब खुद आरोपी बनकर अदालत पहुंची, जहां उसे एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Nainital: चर्चित नरेश पांडे प्रकरण में मंगलवार को नया मोड़ सामने आया। मामले में आरोपी बनाई गई पहली शिकायतकर्ता युवती को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई प्रभारी न्यायाधीश ने की।

नाबालिग को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

अभियोजन पक्ष के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि मामले की दूसरी पीड़िता घटना के समय नाबालिग थी। आरोप है कि पहली शिकायतकर्ता उसे अपने साथ काठगोदाम स्थित एक होटल लेकर गई थी, जहां पहले से नरेश पांडे और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। वहां नाबालिग पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ जबरदस्ती की गई और घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

नैनीताल के चार्टन लॉज भू-स्खलन क्षेत्र का होगा स्थायी उपचार, 6.99 करोड़ की परियोजना पर जल्द शुरू होगा काम

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि भय और बदनामी के कारण नाबालिग ने पढ़ाई छोड़ दी और अपने गांव लौट गई। बाद में उसकी शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो काठगोदाम स्थित होटल का रजिस्टर जांच के दायरे में आया। रजिस्टर में दर्ज एंट्री के आधार पर पुलिस नाबालिग तक पहुंची और उसके बयान दर्ज किए गए।

नैनीताल के हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में पहली बार नजर आई ये दुर्लभ प्रजाति, जिसे देखकर वन विभाग भी चौंका

युवती को एक दिन की न्यायिक रिमांड

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी युवती से पूछताछ के लिए रिमांड आवश्यक है। अदालत ने पुलिस के पक्ष को सुनने के बाद युवती को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस आगे भी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Location :  Nainital

Published :  14 July 2026, 11:09 PM IST

Related News

Advertisement