हिंदी
पुलिस अब करेगी डिजिटल पहरा
Haldwani: कुमाऊं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IG) रिद्धिम अग्रवाल ने एक नए अभियान "मिशन नव शिखर" की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पुलिसिंग को जन-हितैषी, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित बनाना है।
IG रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि “मिशन नव शिखर” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि कुमाऊं की पुलिसिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की एक ठोस कार्ययोजना है। इसके अंतर्गत हर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), क्षेत्राधिकारी (CO) और अन्य अधिकारी विशिष्ट विषयों पर शोध, विश्लेषण और व्यावहारिक रणनीति तैयार करेंगे।
Haldwani Commissioner दीपक रावत ने की सड़कों की हकीकत की जांच, दिए कड़े निर्देश
अभियान का एक प्रमुख फोकस यातायात प्रबंधन है। विशेष रूप से कैंची धाम जैसे धार्मिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण को वैज्ञानिक और तकनीक आधारित बनाने की योजना है। इसमें सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्वे और डिजिटल ट्रैफिक मैपिंग जैसे कदम शामिल होंगे। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
कुमाऊं पुलिस में बड़ा बदलाव!
IG रिद्धिम अग्रवाल ने शुरू किया 'मिशन नव शिखर', जिसके तहत पुलिसिंग को तकनीक, फॉरेंसिक और साइबर सुरक्षा के साथ और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। यातायात प्रबंधन से लेकर गंभीर अपराधों तक, अब होगी स्मार्ट निगरानी।#MissionNavShikhar #KumaonPolice… pic.twitter.com/HvrwbFqLYK
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 31, 2025
गंभीर आपराधिक मामलों के अनावरण में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण और संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। IG ने बताया कि अपराध स्थलों पर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करने, विश्लेषण करने और अदालत में प्रस्तुत करने की दिशा में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डिजिटल युग में अपराधों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, जिसे देखते हुए मिशन नव शिखर में साइबर अपराधों की रोकथाम को भी महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। अभियान में शामिल विषयों में ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल धोखाधड़ी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता शामिल हैं। पुलिस कर्मियों को साइबर अपराधों से संबंधित नवीनतम तकनीकों और टूल्स की जानकारी दी जाएगी ताकि डिजिटल अपराधों से समय रहते निपटा जा सके।
Haldwani News: नहर में गिरा युवक, पुलिस और SDRF की खोजबीन जारी
IG रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और संवाद को बढ़ाना भी है। इसके लिए "जन संवाद चौपाल", "पुलिस मित्र अभियान" जैसी योजनाएं भी लागू की जाएंगी।
Location : Haldwani
Published : 31 August 2025, 4:49 PM IST