“चीखती रह गई बुजुर्ग महिला, कानों से बहा खून!” नैनीताल में दिनदहाड़े झपटमारी से हड़कंप, बदमाशों की तलाश तेज

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से झपटमारी की घटना सामने आई है। दो युवकों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Haldwani: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर में गुरुवार सुबह दो युवकों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी है।

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं महिला

जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर निवासी बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब 6:15 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान दो युवक पहले से एक घर के बाहर बैठे नजर आए। महिला के वहां पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

Haldwani: कोचिंग सेंटरों पर चला प्रशासन का डंडा, 7 संस्थान सील; जानिये कैसे चल रही थी मनमर्जी

पीछे से झपट्टा मारकर खींचे कुंडल

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ दूरी तक महिला का पीछा करने के बाद एक युवक ने पीछे से अचानक झपट्टा मारा और महिला के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। वारदात के बाद दोनों युवक तेजी से मौके से फरार हो गए।

अचानक हुई झपटमारी से महिला घबरा गईं। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Haldwani: कर्ज का जाल बना जानलेवा, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत से सनसनी

आरोपियों की तलाश जारी

मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Location :  Nainital

Published :  30 July 2026, 6:37 PM IST

Related News

Advertisement