Haldwani: कर्ज का जाल बना जानलेवा, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत से सनसनी

हल्द्वानी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। कुसुमखेड़ा स्थित रुद्र विहार में रहने वाले 45 वर्षीय प्रकाश चंद्र महतोलिया अपने घर में...

Haldwani News: हल्द्वानी में एक मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। कुसुमखेड़ा स्थित रुद्र विहार में रहने वाले 45 वर्षीय प्रकाश चंद्र महतोलिया शुक्रवार को अपने घर में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे।

सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार प्रकाश अकेले रहते थे और बीते आठ अप्रैल को उनकी अपनी पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी।उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत हैं और उनका पुत्र भी वहीं पर रहता है।

Maharajganj: जितेंद्र मौर्य की मौत हत्या या हादसा? अंतिम संस्कार से इनकार, पुलिस छावनी में तब्दील गांव; जानें पूरा मामला

शुरुआती जांच में आया ये सच

पड़ोसियों ने बताया कि घर भीतर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो प्रकाश फर्श पर पड़े मिले। मुंह से झाग और कमरे में उल्टी होने के निशान देखकर पुलिस ने आशंका जताई कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ सेवन किया होगा। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि प्रकाश लंबे समय से बैंक के बढ़ते कर्ज के कारण मानसिक दबाव में थे और यही तनाव उनकी मौत की वजह बन सकता है।

उत्तराखंड में न्यायपालिका की बड़ी बैठक, डिजिटल न्याय पर जोर, क्या होगा ऐतिहासिक बदलाव ?

शव को कब्जे में लेकर भेजा अस्पताल

फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया है। शनिवार को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके आधार पर मौत के कारणों की निश्चित पुष्टि होगी।

Location :  Nainital

Published :  11 April 2026, 2:33 PM IST

Related News

Advertisement