Chamoli News: चमोली में महिला ट्रैकर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को बेंगलुरु के एक महिला ट्रैकर की मौत की खबर है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 May 2025, 7:39 PM IST
google-preferred

चमोली: जनपद के देवाल स्थित वाण-गैरोली ट्रेक पर बेंगलुरु से आयी एक महिला ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला ट्रैकर अपने सात सदस्यीय दल के साथ बेंगलुरु से चमोली आयी थी। ट्रेकिंग कंपनी द माउंटेन और अन्य ट्रैकर शव लोहाजंग लाए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक महिला ट्रैकर की पहचान प्रेमा राजेंद्रन (69 ) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सभी ट्रैकर बेस कैंप लोहाजंग के लिए वापस आ रहे थे। गैरोली से करीब दो किमी चलने के बाद महिला ट्रैकर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। मृत महिला के साथ पति राजेंद्र सी. भी मौजूद थे।

वाण-गैरोली ट्रेैक

वन विभाग के बलवीर सिंह ने बताया कि द माउंटेन ट्रेक कंपनी का बेंगलुरु से आया सात सदस्यीय टूरिस्ट दल 19 मई को बेस कैंप लोहाजंग पहुंचा था। दल 20 मई को दीदना पहुंचा। दूसरे दिन सुबह 21 को आली बुग्याल की ट्रेकिंग कर आली बुग्याल के पास रात्रि विश्राम किया।

जानकारी के अनुसार 22 को आली से वेदनी बुग्याल होते गैराली पातल में नाइट स्टे किया।

द माउंटेन ट्रेक कंपनी के बेस कैंप इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि गैरोली के पास महिला ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत हुई। ट्रेकिंग कंपनी ग्रुप एवं अन्य साथी शव को स्ट्रेचर करीब आठ किमी पैदल चलकर वाण ले आए। वाण से शव को बेस कैंप लोहाजंग लाया गया। शव का पंचनामा के लिए थाना थराली ले जाया जा रहा है। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए ले जाया जाएगा।

गैरोली ट्रेक, जिसे अली बेदनी बुग्याल ट्रेक के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय ट्रेकिंग रूट है जो हिमालय में स्थित है। यह ट्रेक आमतौर पर 5 दिनों में पूरा किया जाता है, और यह विभिन्न प्रकार के खूबसूरत दृश्यों और ऊंचाइयों से गुजरता है।

गैरोली पाताल तक का रास्ता जंगल से होकर गुजरता है और रास्ते में बहुत सारी जलधाराएँ भी बहती हैं। यह एक बहुत ही बढ़िया कैंपिंग साइट है और आप चाहें तो यहाँ कैंपिंग भी कर सकते हैं।

गैरोली पाताल से ऊपर जाते समय वनस्पति कम हो जाती है और जल्द ही पेड़ों की कतार गायब हो जाती है। पूरे रास्ते में नज़ारे अद्भुत हैं और बादल अक्सर आपके बीच से गुज़रते हैं और आपको धुंध से ढक देते हैं। बेदनी बुग्याल एक बढ़िया कैंपिंग साइट है जिसके चारों ओर विशाल घास के मैदान हैं।

Location : 
  • Chamoli, Female trekker, heart attack, Chamoli News, Chamoli Police

Published : 
  • 23 May 2025, 7:39 PM IST