Dehradun News: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने दिया इस्तीफा

बॉबी पंवार के इस्तीफे के बाद सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: विजय यादव
Updated : 13 May 2025, 5:00 PM IST
google-preferred
देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह घोषणा सोमवार को एक पत्रकारवार्ता के माध्यम से की और संघ की कोर कमेटी को अपना लिखित इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया।
बॉबी पंवार के इस कदम को कई लोग आगामी राजनीतिक पारी की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने अपने सात-आठ वर्षों के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बॉबी पंवार ने कहा कि पिछले वर्षों में बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करने और उन्हें रोजगार दिलाने के लिए उन्होंने अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान हजारों युवाओं को नौकरी मिली और नकल माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई।

राम कंडवाल को मिली जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और यह युवाओं की जीत है। उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले हर युवा का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनसामान्य का उन्हें राजनीतिक चेहरा मानना अब स्पष्ट हो गया है। ऐसे में संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहना नैतिक रूप से उचित नहीं है।
बॉबी पंवार ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और अब संघ की कोर कमेटी जल्द ही नई रणनीति तैयार कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। इस दौरान संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सुरेश सिंह, नितिन दत्त, सजेंद्र कठैत, संजय सिंह, जसपाल चौहान, नवीन चौहान आदि शामिल थे।

Location :  Dehradun

Published :  13 May 2025, 4:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement