नैनीताल की ठंडी वादियों में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, मौसम ने खुश किया लेकिन जाम ने बढ़ाई परेशानी

नैनीताल में वीकेंड पर अचानक बढ़ी भीड़ से शहर की सड़कें जाम से भर गईं। कैंची धाम पहुंचने वालों के लिए शटल सेवा शुरू, गर्मी से राहत की तलाश में उमड़े पर्यटक।

Nainital: मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को पहाड़ों की तरफ भागने पर मजबूर कर दिया है। तापमान लगातार उछल रहा है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में राहत की तलाश में बड़ी संख्या में लोग सरोवर नगरी नैनीताल पहुंच रहे हैं। सप्ताहांत का मौका होने से भीड़ अचानक बढ़ी और शहर के प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन चहल पहल बनी रही।

पहाड़ी इलाकों में भी पूरे दिन सैलानियों

नैनीताल की खूबसूरत घाटियों में शनिवार सुबह से ही वाहनों की लाइनें दिखने लगी थीं। मुक्तेश्वर, रामगढ़, धारी और आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही तेज रही। कैंची धाम में भी भक्तों का भारी जमावड़ा दिखाई दिया, जहां बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे।

जाम में फंसी गाड़ियां

हालांकि प्राकृतिक ठंडक और खूबसूरत मौसम ने लोगों का मन तो खुश किया, लेकिन जाम में फंसी गाड़ियां उनके धैर्य की परीक्षा लेती रहीं। खुपी और भूमियाधार से लेकर भीमताल और सेनेटोरियम वाले मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। शहर का मुख्य माल रोड भी पूरे दिन धीरे धीरे रेंगते वाहनों का गवाह बना रहा।

कैंची धाम जाने वाले

श्रद्धालु जाम में फंसकर परेशान रहे और कई लोग वापस लौटने को मजबूर हुए। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने भी बताया कि मौसम खूबसूरत है, लेकिन ट्रैफिक ने यात्रा का मजा कम कर दिया। कई पर्यटकों ने कहा कि अगर व्यवस्थाएं थोड़ी बेहतर हों, तो नैनीताल आने वालों की परेशानी काफी कम हो सकती है।

रोज़मर्रा की समस्या

स्थानीय लोग भी इस समस्या से परेशान दिखे। उनका कहना है कि वीकेंड पर भीड़ होना नई बात नहीं है, लेकिन अब जाम हर रास्ते की रोज़मर्रा की समस्या बन गया है, जिसे संभालने के लिए मजबूत ट्रैफिक प्लान की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, बोले- वर्चस्ववाद के उन्माद में पगलाए विपक्षियों के लिए…

भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट था। एसपी सिटी जगदीश चंद्र के अनुसार, शहर में आने वाले वाहनों को बाईपास पर रोककर पार्किंग की तरफ भेजा जा रहा है। पार्किंग भर जाने पर सैलानियों को शटल सेवा से शहर में प्रवेश कराया जा रहा है। यही व्यवस्था कैंची धाम के लिए भी लागू की गई है, जहां निजी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

गोरखपुर: मोबाइल शोरूम में हाईटेक चोरी का खुलासा, पंजाब गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि भीमताल और सेनेटोरियम के पार्किंग स्थलों से लगातार शटल चलाई जा रही है ताकि यात्रियों को बिना जाम के धाम पहुंचाया जा सके। भीड़ और बढ़ने की स्थिति में दोपहिया वाहनों को भी सीमित करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा होमगार्ड और पीआरडी जवानों की अतिरिक्त तैनाती की मांग की गई है, ताकि पूरे वीकेंड में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखी जा सके।

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, बोले- वर्चस्ववाद के उन्माद में पगलाए विपक्षियों के लिए…

कारोबारियों के चेहरों पर रौनक

नैनीताल इस समय गर्मी से बचने का सबसे पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है। लेकिन बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की चुनौती ने प्रशासन के सामने बड़ी परीक्षा खड़ी कर दी है। फिर भी, मौसम की खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है और शहर में पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।

Location :  नैनीताल

Published :  4 May 2026, 4:51 PM IST

Advertisement