गोरखपुर: मोबाइल शोरूम में हाईटेक चोरी का खुलासा, पंजाब गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल दुकान चोरी का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gorakhpur News:  गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल दुकान चोरी का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के नए मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ  के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में एसओजी, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

रात 3 बजे दिया वारदात को अंजाम घटना 3 मई 2026 की रात करीब 3 बजे की है, जब अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर 14 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड फोन और 1.40 लाख रुपये नकद उड़ा लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना गोला में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

पंजाब से जुड़ा निकला गैंग

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पंजाब से जुड़े एक गिरोह तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में सरजीत सिंह उर्फ काका, मलकीत सिंह, देवेन्दर कौर, सरबजीत और जगजीत सिंह उर्फ अमन रानी (ट्रांसजेंडर) शामिल हैं। सभी आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं और संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

बरामदगी ने खोले राज

पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 नए एंड्रॉयड मोबाइल (डब्बा बंद), 2 कीपैड मोबाइल, 1.40 लाख रुपये नकद, 3 इस्तेमाल किए हुए मोबाइल और एक लोहे की छड़ बरामद की है। इसके अलावा चिट बंदी से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे गिरोह की गतिविधियों का दायरा और बड़ा होने की आशंका है।

Bengal Election Result 2026: नई पार्टी AJUP का धमाका, हुमायूं कबीर दोनों सीटों पर आगे

गैंग का तरीका बेहद शातिर

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पहले टारगेट दुकान की रेकी करता था, फिर रात के सन्नाटे में शटर तोड़कर मिनटों में माल समेटकर फरार हो जाता था। अंतरराज्यीय नेटवर्क के चलते पुलिस के लिए इन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण था।

गोरखपुर में ‘जल्दी अमीर बनो’ ठगी का भंडाफोड़: फर्जी नेटवर्क मार्केटिंग सेंटर चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

कानूनी कार्रवाई तेज

मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में नई धाराएं जोड़ते हुए पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और घटनाओं का भी खुलासा जल्द किया जाएगा। इस कार्रवाई से न सिर्फ चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है, बल्कि अंतरराज्यीय अपराध पर लगाम लगाने में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Location :  गोरखपुर

Published :  4 May 2026, 4:41 PM IST

Advertisement