हिंदी
घटनास्थल
Maharajganj : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार को मामूली विवाद के दौरान पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के बीच एक युवक पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि युवक हजारी पर कुदाल से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।@maharajganjpol #maharajganj pic.twitter.com/mDRbvCm9Pp
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 9, 2026
महराजगंज से बड़ी खबर : पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप... बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में युवक हजारी पर कुदाल से जानलेवा हमला। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल, पुलिस जांच में जुटी।@maharajganjpol @Uppolice… pic.twitter.com/rhisxty3r5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 9, 2026
मृतक की पहचान खड़खोड़ा निवासी हजारी पुत्र राजकुमार (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपियों ने हजारी पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में हजारी को इलाज के लिए लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों के साथ-साथ हमले में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Location : Maharajganj
Published : 9 August 2026, 11:12 PM IST