सीएम योगी का आगरा दौरा रद्द, छोटेलाल वर्मा के परिजनों से नहीं करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 नवंबर को प्रस्तावित आगरा दौरा निरस्त हो गया है। उन्हें दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करनी थी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 November 2026, 10:54 AM IST
google-preferred

आगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 नवंबर को प्रस्तावित आगरा दौरा निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री को मथुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचना था। यहां से उन्हें शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करनी थी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने कमान संभाल रखी थी। वहीं, साफ-सफाई से लेकर सड़कों की मरम्मत तक के इंतजाम किए गए थे।

हालांकि, अब मुख्यमंत्री का आगरा आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के बरसाना से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यूपी में जनगणना 2027 का आगाज, सीएम योगी बोले- अब 2011 के आंकड़ों से नहीं चलेगा काम, हर व्यक्ति की होगी गिनती

बरसाना से दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे बरसाना हेलीपैड से रवाना होंगे। उनका शाम 4:05 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 5 बजे तक दिल्ली स्थित यूपी सदन पहुंचेंगे।

दिवाली पर संतों के द्वार पहुंचे सीएम योगी, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल, लिया आशीर्वाद

दिवंगत विधायक के परिवार से होनी थी मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा में दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करनी थी। इस दौरान वह परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने और विधायक के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वाले थे। दौरा निरस्त होने के बाद अब यह मुलाकात नहीं हो सकेगी।

Location :  Agra

Published :  17 November 2026, 10:54 AM IST

Related News

Advertisement