हिंदी
SP से लगाई गुहार (IMG: Dynamite News)
Mainpuri: मैनपुरी में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के भावत गांव से सामने आया है। यहां एक महिला के घर में घुसकर कथित तौर पर तीन लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके जबड़े में चोट आई। घटना के बाद महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत की और नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
भावत गांव निवासी सावित्री पत्नी कायम सिंह कठेरिया ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 जुलाई 2026 को उसकी बेटी सोनी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले मुलायम सिंह पुत्र चेलादास, संजय पुत्र चेलादास और गुलाब सिंह पुत्र चेलादास कथित तौर पर एक साथ उसके घर में घुस आए।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, जिस वक्त घटना हुई, सोनी का पति जिला अस्पताल मैनपुरी में भर्ती था। घर पर सोनी अकेली थी। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर घर में घुसकर हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिला को इस कदर पीटा कि उसके जबड़े में गंभीर चोट आई। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है।
मैनपुरी में रात में घर से निकला था युवक? सुबह गांव के बाहर मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
घटना के संबंध में एलाऊ थाने में FIR संख्या 0243/26 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन इसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नामजद आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।
सावित्री ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहा है। आरोप है कि उन्हें गांव में नहीं रहने देने की बात कही जा रही है और तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।
‘साहब! हमें और हमारे परिवार को बचा लीजिए…’ मैनपुरी में दबंगों की धमकी से दहशत के साये में महिला
पीड़िता की मां सावित्री ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने स्थानीय थाना पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित पक्ष को भी न्याय का आश्वासन दिया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच के आधार पर जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Mainpuri
Published : 22 August 2026, 1:22 PM IST