

ग्राम सभा चरगावां निवासी रनिवासी देवी पत्नी राम नयन यादव ने एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर 40 हजार रुपए लेने के बावजूद बचत खाता में नहीं जमा करने का आरोप लगाया है। मामला 17 मई 2025 का है। वृद्ध महिला को इस बात का तब पता चला जब वह भारतीय स्टेट बैंक धानी शाखा से सात हजार रुपए निकालने गई। सात हजार रुपए निकालने के बाद उसे अपने खाते में कम बैलेंस दिखाई दिया।
पीड़ित महिला
Maharajganj: धानी ब्लाक के ग्राम सभा चरगावां निवासी रनिवासी देवी पत्नी राम नयन यादव ने एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर 40 हजार रुपए लेने के बावजूद बचत खाता में नहीं जमा करने का आरोप लगाया है। मामला 17 मई 2025 का है। वृद्ध महिला को इस बात का तब पता चला जब वह भारतीय स्टेट बैंक धानी शाखा से सात हजार रुपए निकालने गई। सात हजार रुपए निकालने के बाद उसे अपने खाते में कम बैलेंस दिखाई दिया।
इस मामले में पीड़िता श्रीमति रनिवासी देवी ने बताया कि उसका एसबीआई का खाता नंबर 1163 52 66312 है। 17 मई 2025 को वह अपने बचत खाता में पैसा जमा करने के लिए गई। ग्राहक सेवा केंद्र पर मौजूद रहे एसबीआई संचालक प्रमोद मिश्रा को 40 हजार जमा करने के लिए दी।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने 40 हजार रुपए गिन करके वृद्ध महिला से कहा अभी आप जाइए नेट नहीं चल रहा है। मैं पैसा बाद में जमा कर दूंगा। वृद्ध महिला संचालक के ऊपर भरोसा करके घर के लिए चली गई। दूसरे दिन भी दिन वृद्ध महिला बैंक पर आई और संचालक को ढूंढने लगी वहां पर मौजूद महिला कर्मचारियों ने बताया संचालक कहीं गए हैं।
वृद्ध महिला संचालक का नंबर लेकर के फोन किया तो संचालक ने कहा आपका पैसा जमा हो गया है। बाद में आकर के आपका रसीद ले लीजिएगा।इस घटना के कुछ दिन बाद वृद्ध महिला ने पैसा निकालने के लिए फिर बैंक पर गई। वहां संचालक से नहीं मुलाकात हुआ फिर उसने ₹7000 अपने खाते से निकाले। साथ ही अपने खाता मे धनराशि चेक कराया तो पता चला इसमें 40 हजार रुपए नहीं जमा किया गया है।