Video: महिला ने सीएससी संचालक पर 40 हजार रुपए हड़पने का आरोप, Bank Balance पता करने पर खुला राज
ग्राम सभा चरगावां निवासी रनिवासी देवी पत्नी राम नयन यादव ने एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर 40 हजार रुपए लेने के बावजूद बचत खाता में नहीं जमा करने का आरोप लगाया है। मामला 17 मई 2025 का है। वृद्ध महिला को इस बात का तब पता चला जब वह भारतीय स्टेट बैंक धानी शाखा से सात हजार रुपए निकालने गई। सात हजार रुपए निकालने के बाद उसे अपने खाते में कम बैलेंस दिखाई दिया।