हिंदी
सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए
Lucknow: पेपर लीक और शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर 12 जून को राजधानी Lucknow के ईको गार्डन में बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। इसका ऐलान अभिजीत दिपके ने अपनी सेशल मीडिया अंकाउट पर किया है, इससे पहले दिल्ली में प्रदर्शन कर चुके है।
उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर 12 जून को राजधानी में भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर 12 जून को राजधानी Lucknow के ईको गार्डन में बड़ा विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन में छात्रों, बेरोजगार युवाओं और शिक्षकों के साथ सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरे अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
लखनऊ के ईको गार्डन में होने वाले इस प्रदर्शन में यूपी के शिक्षक संगठन, प्रतियोगी छात्र और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कई अभ्यर्थी वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं कि भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों और युवाओं का कहना है कि सरकार को शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।
Abhijeet Dipke पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। वे “Cockroach Janta Party (CJP)” नाम के ऑनलाइन युवा आंदोलन से जुड़े हैं। यह समूह परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में भी अभिजीत दीपके ने भाग लिया था और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई थी।
देश में पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक और भर्ती घोटालों के आरोप सामने आए। NEET, शिक्षक भर्ती और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ी। इसी बीच सोशल मीडिया पर युवाओं ने संगठित होकर आवाज उठानी शुरू की।
Cockroach Janta Party की शुरुआत भी इसी माहौल में हुई। यह पहले एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान था, लेकिन धीरे-धीरे यह छात्रों और बेरोजगार युवाओं की आवाज बन गया। दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद अब आंदोलन को राज्यों तक ले जाने की तैयारी हो रही है।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं कि भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों और युवाओं का कहना है कि सरकार को शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।
अभिजीत दीपके ने हाल ही में कहा था कि यह आंदोलन केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर में युवाओं की आवाज उठाई जाए
Location : Lucknow
Published : 11 June 2026, 12:21 PM IST