मैनपुरी में इनामी गैंगस्टर अरेस्ट, तमंचा और कारतूस बरामद; जानिये क्षेत्र में क्यों मचा हड़कंप?

मैनपुरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के बीच थाना दन्नाहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Updated : 25 March 2026, 3:44 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद मैनपुरी में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना दन्नाहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 20 हजार रुपये का इनामी चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार था।

सीओ सिटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिशुपाल सिंह पुत्र सरमन, निवासी ग्राम गोकुलपुर, थाना कुरावली के रूप में हुई है। शिशुपाल पर अलग-अलग जनपदों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी और कई जगह दबिश भी दी थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागता रहा।

संन्यास के बाद भी KKR नहीं छोड़ेंगे आंद्रे रसेल! जर्सी रिटायर होने के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या है टीम का ‘मास्टर प्लान’

इनामी बदमाश शिशुपाल सिंह गिरफ्तार

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने बरनाहल-मैनपुरी मार्ग स्थित भागपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान शिशुपाल के पास से एक अवैध तमंचा और एक आइटम कारतूस बरामद हुआ है, जिसे सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sultanpur: पेट्रोल-डीजल की अफवाहों को लेकर बड़ा अपडेट, DSO ने की ये अपील

तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा गया

प्रभारी और स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता बताया है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिये पुलिस हाल ही में कई छापेमारी कर चुकी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 25 March 2026, 3:44 PM IST

Advertisement