रायबरेली में पुलिस और बदमाश आमने-सामने, गोली की गूंज से मचा हड़कंप

रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी इकबाल को नहर किनारे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 April 2026, 2:10 PM IST
google-preferred

Raebareli: लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा लिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को नहर किनारे से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस

मामला जगतपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नवाबगंज मजरे पूरे बनिया के पास शारदा सहायक नहर के किनारे एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चारों तरफ से इलाके की घेराबंदी कर दी।

घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी को भागने का मौका नहीं मिल पाया और उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान इकबाल पुत्र अमीर अहमद उर्फ आमिर हुसैन, निवासी थाना आंगा काशीपुर, जनपद रामपुर के रूप में बताई।

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ डलमऊ कोतवाली में साल 2024 में गौवंश क्रूरता और अवैध शस्त्र के इस्तेमाल का मामला दर्ज है। इसके अलावा बहराइच और लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।

रायबरेली में राम कथा पर बवाल: पूर्व विधायक ने VVIP व्यवस्था और टिकटों पर उठाए गंभीर सवाल, जानें पूरा मामला

जेल भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है और अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ जारी है।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 4 April 2026, 2:10 PM IST

Advertisement