बलरामपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विहिप ने किया जोरदार प्रदर्शन

शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पहलगाम में हिंदुओं पर हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का पुतला फूंका गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

बलरामपुर: कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह के नेतृत्व में विहिप कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बड़ा पुल चौराहे पर विहिप कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला फूंका गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने मांग की जल्द से जल्द भारत सरकार द्वारा आतंकवादियों को मुहतोड़ जवाब दिया जाए।

बड़ा पुल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता वीर विनय चौराहे पर पहुंचे और जमकर नारे बाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आंतकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ वीर विनय चौराहे पर कार्यकर्ता डटे रहे।

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखा। जिसके बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।

विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राम कृष्ण सिंह जल्द जल्द भारत सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार को चाहिए कि ऐसा जवाब दे आतंकवाद को की यह जवाब पूरे विश्व में मिसाल बन जाए। विहिप मंत्री सुबीर श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म पूछ कर किया हमला यह साबित करता है कि केवल हिन्दुओं को टारगेट कर निशाना बनाया गया है। हमें हिन्दुओं के लिए अब इंसाफ नहीं हिसाब चाहिए।

इस दौरान जिला सहमंत्री चंदन, कमलेश त्रिपाठी, बबलू सिंह, समरसता प्रमुख रविकांत, जिला सहमंत्री विजय शुक्ल, नगर अध्यक्ष हर्षित सोनी, नगर मंत्री आशीष शुक्ल, उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह, अंशुमान आर्य, डब्लू चौरसिया, भानु, विवेक चौरसिया, अविनाश पाण्डेय, नमन, आदर्श सिंह, निखिल, संदीप, लल्लू लाल, बबलू आदि विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Location :